
दिल्ली के 'दयावान लुटेरे'! कपल के पास निकले 20 रुपये तो उल्टा 100 रुपये दे गए बदमाश
AajTak
Delhi News: लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों ने लूट और स्नैचिंग की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया था. एक आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गैंगस्टर नीरज बवानिया से प्रभावित है. पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.
दिल्ली के 'दयावान लुटेरे' पुलिस की हत्थे चढ़ गए हैं. इन्हें दयावान इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि घर के बाहर घूम रहे दंपति से साथ लूट की कोशिश हुई. दंपति के पास सिर्फ 20 रुपये थे. लुटेरों ने उनकी दोबारा तलाशी ली, लूटने के लिए कुछ नहीं मिला तो 100 रुपये देकर फरार हो गए. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दौ सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने इन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, 21 जून को शाहदरा के फर्श बाजार की रात करीब 10 बजकर 55 मिनट पर पुलिस को फोन पर जानकारी मिली थी कि 2 लोग बूंदक की दम पर दंपति के साथ लूट की घटना का अंजाम दे रहे हैं. जब इस वारदात को अंजाम दिया जा रहा था तो पास ही मौजूद बिल्डिंग में रहने वाले व्यक्ति ने इसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था.वीडियो में स्कूटी सवार हेलमेट पहने दो युवक दंपति को हथियार की दम पर लूट रहे थे.
फर्श बाजार थाना पुलिस को इस घटना के संबंध में कई लोगों के फोन आए थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. पीड़ित दंपति ने पुलिस को बताया था कि स्कूटी सवार 2 लोगों ने हमें लूटने का प्रयास किया. बंदूक दिखाते हुए हमें रोका और हमारी तलाशी ली. हमारे पास मौजूद 20 रुपये ले लिए फिर से हमारी तलाशी ली, जब उन्हें लूटने के लिए कुछ नहीं मिला तो 100 रुपये देकर फरार हो गए. दंपति की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 393/34 डकैती के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था.
पुलिस ने यूं किया आरोपियों को गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की शाहदरा की ऑपरेशन यूनिट टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे. जहां पर दंपत्ति के साथ लूट की कोशिश की गई थी वहां से लेकर उस इलाके में लगे 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया था. इससे पुलिस दिल्ली के जगतपुरी इलाके तक भी पहुंची.
टीम ने जगतपुरी में रहने वाली 100 से ज्यादा लोगों के दस्तावेजों की जांच की थी साथ ही अपने मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिया था. पुलिस को एक आरोपी हर्ष राजपूत के बारे में जानकारी मिली थी फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस टीम को जानकारी मिली की वेलकम पुलिस थाने के इलाके में इन लोगों ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद पुलिस ने हर्ष के साथी देव वर्मा को बुराड़ी संत नगर से गिरफ्तार किया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







