
दिल्ली के डॉक्टर को था शेयर बाजार का चस्का, मोटा पैसा कमाने के लालच में लगा 24 लाख का चूना
AajTak
दिल्ली के एक डॉक्टर (Doctor) साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का शिकार हो गए. इस केस में उनके बैंक अकाउंट से साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) ने बड़ी ही चालाकी से 24 लाख रुपये उड़ा लिए हैं. दरअसल, डॉक्टर को स्टॉक मार्केट (Stock Market) से संबंधित वीडियो देखने पसंद थे, लेकिन उसे पता नहीं था कि उसकी ये आदत उसे 24 लाख रुपये की पड़ेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए हैं. इस दौरान उसके बैंक अकाउंट से बड़ी ही चालाकी से 24 लाख रुपये उड़ा लिए गए हैं. साइबर क्रिमिनल्स ने डॉक्टर को स्टॉक मार्केट से हाई रिटर्न कमाने का वादा किया था.
विक्टिम डॉक्टर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर को स्टॉक मार्केट से संबंधित वीडियो देखने पसंद थे. इंटरनेट पर उसे एक वीडियो नजर आया, जिसने एक ग्रुप की जानकारी दी. इस ग्रुप का नाम स्टडी पर्पस था. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ग्रुप ढेरों लिंक से भरा पड़ा था. इसमें स्टॉक ट्रेडिंग से संबंधित ढेरों वीडियो मौजूद हैं, जो ऑनलाइन क्लासेस देने का वादा करते हैं. डॉक्टर ने बताया कि वे लिंक के जरिए ग्रुप में शामिल हो गए.
इसके बाद डॉक्टर को एक इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग अकाउंट ओपेन करने को कहा. इसके लिए उन्हें फोन में एक ऐप इंस्टॉल करना था. इस ऐप में डायरेक्ट रुपये ट्रांसफर करने की सुविधा नहीं थी. इसके बाद ग्रुप एडमिन ने उन्हें सलाह दी कि वह एक कुछ स्पेसेफिक अकाउंट में कुछ रुपयों की ट्रांजैक्शन कर दें.
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud का नया तरीका, अब वॉयसमेल भेज रहे हैं हैकर्स, क्लिक करते ही फंस जाएंगे आप
इसके बाद डॉक्टर को IPO सब्सक्रिप्शन लेने को कहा. फिर डॉक्टर पर प्रेशर बनाया कि वह एक बड़ा डिपॉजिट कर दें. इसके बाद उन्हें कुछ विनिंग शेयर मिलेंगे. ऐसे डॉक्टर को जाल में फंसाने की कोशिश चलती रही.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











