
दिल्ली के जामा मस्जिद से कोलकाता, लखनऊ तक प्रोटेस्ट, नूपुर शर्मा-नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग
AajTak
शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद लोगों ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान नूपुर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई.
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा. शुक्रवार को दिल्ली के जामा मस्जिद से लेकर कोलकाता, लखनऊ तक नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा देवबंद और सहारनपुर में नूपुर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ. देवबंद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.
शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद लोगों ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर कार्रवाई की मांग की. साथ ही लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब स्थिति काबू में है. उधर, जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि उन्हें इस विरोध प्रदर्शन के बारे में कुछ पता नहीं है. न ही मस्जिद की ओर से कोई विरोध प्रदर्शन बुलाया गया था.
शाही इमाम बोले- जामा मस्जिद ने नहीं बुलाया था प्रदर्शन जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा, उन्हें नहीं पता था कि जामा मस्जिद के बाहर इस तरह का कोई प्रदर्शन होना है. उन्होंने कहा, न ही जामा मस्जिद की ओर से विरोध प्रदर्शन बुलाया गया था. उन्होंने कहा, कुछ लोगों ने जामा मस्जिद चौक पर यानी गेट नंबर एक नारे लगाने शुरू कर दिए. ये कौन लोग हैं, ये तो पुलिस पता लगाएगी. पुलिस को मालूम होगा, ये कौन लोग हैं किन लोगों ने ये नारेबाजी की है. किसी को पता नहीं था मेरे खयाल से पुलिस को भी पता नहीं था की कोई प्रदर्शन होने वाला है.
यूपी में शहर दर शहर बवाल
जुमे की नमाज के बाद यूपी के लखनऊ, प्रयागराज सहारनपुर और देवबंद में नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई. देवबंद में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है. पुलिस को लोगों को नियंत्रित करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी.
मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद अचानक कुछ लोगों ने चौराहे पर आकर प्रदर्शन किया. इस मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराकर घर भेज दिया. क्या है मामला?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










