
दिल्ली के जापानी पार्क में पेड़ से लटकी मिली किशोरी की लाश, आत्महत्या का संदेह
AajTak
दिल्ली के रोहिणी इलाके में जापानी पार्क में शनिवार सुबह एक किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. हालांकि, अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली के रोहिणी इलाके में जापानी पार्क में शनिवार सुबह एक किशोरी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेसी को दी. अधिकारी के मुताबिक मृतक की आयु 14 से 16 साल के बीच है. अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है.
पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) अमित गोयल ने बताया कि शव सुबह करीब 6.45 बजे मिला, जब एक राहगीर ने प्रशांत विहार थाने को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और लड़की को पेड़ से दुपट्टे से बंधे लटके हुए पाया. पेड़ के नीचे उसकी चप्पलें पड़ी मिलीं, जिससे संकेत मिलता है कि उसने घटना से पहले उन्हें उतार दिया होगा.
यह भी पढ़ें: Greater Noida: BA Honours की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में अवसाद का जिक्र
पहचान उजागर करने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी एकत्रित कर रही है पुलिस
डीसीपी ने बताया कि घटनास्थल पर शव पर कोई बाहरी चोट नहीं देखी गई. इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और घटनास्थल की जांच के लिए अपराध टीम और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया. पुलिस ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की रिपोर्ट की जांच करके और आस-पास के इलाकों से पूछताछ करके उसकी पहचान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं.
अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनाओं के सटीक क्रम का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. जल्द ही मृतक की पहचान उजागर कर ली जाएगी और मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










