
दिल्ली के कार शोरूम पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची पर लिखा- BHAU GANG SINCE-2020
AajTak
दिल्ली के नारायणा थाना इलाके में मौजूद कार शोरूम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पुर्तगाल में बैठे हिमांशु भाऊ के शूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई. यह वारदात कार स्ट्रीट कार शोरूम पर हुई है.
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नारायणा थाना इलाके में मौजूद कार शोरूम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की. इसके बाद शूटरों ने पर्ची फेंक कर फिरौती मांगी. पर्ची में लिखा है BHAU GANG, SINCE-2020. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पुर्तगाल में बैठे हिमांशु भाऊ के शूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई.
कार शोरूम पर बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग
यह वारदात कार स्ट्रीट कार शोरूम पर हुई है, जो नारायणा रोड पर है. इस शोरूम से कुछ दूरी पर नारायण थाना भी है. गोलियां चलने के बाद अफरा तफरी मच गई. मौके पर पुलिस के अलावा स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची. इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
इस घटना पर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह एक्सटॉर्शन का मामला लग रहा है. इस घटना में गैंगस्टर के शामिल होने की आशंका जताई गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घटना के बारे में पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है.
पुर्तगाल में बैठे हिमांशु भाऊ गैंग पर फायरिंग का शक

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







