
दिल्ली के अमन विहार में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, भाई को किया घायल
AajTak
दिल्ली के अमन विहार में कुछ बदमाशों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और उसके भाई को घायल कर दिया गया जिसका नजदीकी अस्पताल इलाज चल रहा है.
दिल्ली के अमन विहार इलाके में कुछ बदमाशों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और उसके भाई को घायल कर दिया गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 8.30 बजे हुई.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिलने के बाद एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि अज्ञात युवकों ने दो भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला किया था. उन्होंने बताया कि उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस ने बताया कि अपराध टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य एकत्र किए. हमलावरों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
बता दें कि इसी के अगले दिन यानी आज ही शहर के बवाना इलाके में खूनी गैंगवार देखने को मिली. यहां मॉर्निंग वॉक कर रहे 30 साल के युवक को बदमाशों ने गोली मार दी. गोलीबारी में मारा गया दीपक दिल्ली के कुख्यात माफिया मंजीत माहाल का भांजा बताया जा रहा है.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.









