
दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने नए रक्षा प्रोजेक्ट का रास्ता किया साफ, CM ने कहा- राष्ट्रहित के लिए दी मंजूरी
AajTak
सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार हमेशा राष्ट्रीय हित को बनाए रखेगी और हर संभव मदद करेगी. केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय हित में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, जिसमें परियोजना के निर्माण के लिए भूमि खाली करने के लिए पेड़ों को हटाने और ट्रांसप्लांट करने की अनुमति दी गई है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक नए रक्षा प्रोजेक्ट के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है. उन्होंने प्रोजेक्ट वाले इलाके से हटाए जाने वाले पेड़ों के बदले 10 गुना पौधे लगाने की बात कही है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय हित में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, जिसमें परियोजना के निर्माण के लिए भूमि खाली करने के लिए पेड़ों को हटाने और ट्रांसप्लांट करने की अनुमति दी गई है.
सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार हमेशा राष्ट्रीय हित को बनाए रखेगी और हर संभव मदद करेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिपूरक 10 गुना पेड़ लगाना अनिवार्य कर दिया है. 214 पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाएगा/साइट से हटा दिया जाएगा. इसके बदले 2140 नए पौधे लगाए जाएंगे.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









