
दिल्ली की 43 लोकेशन से गुजरा आतंकी डॉ. उमर... i20 में घंटों घूमता रहा, सामने आईं CCTV की तस्वीरें
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट की जांच में पुलिस ने 5000 से अधिक CCTV कैमरों की मदद से आरोपी डॉ. उमर नबी की गतिविधियों का पूरा रूट मैप तैयार किया है. 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक की फुटेज में उमर नबी की कार की हर मूवमेंट दर्ज है जो फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय से लेकर रेड फोर्ट तक फैली है.
दिल्ली ब्लास्ट की जांच कर रही टीम ने दिल्ली-एनसीआर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उमर नबी की रूट मैपिंग की है, जिसमें फरीदाबाद के एक विश्वविद्यालय परिसर से पुरानी दिल्ली के बीचों-बीच, जानलेवा विस्फोट से कुछ घंटे पहले तक पूरी गतिविधि का पता चल रहा है. इसी बीच इंडिया टुडे/आजतक को 43 एक्सक्लूसिव CCTV इमेजेस हाथ लगे हैं. इस फुटेज-तस्वीरों में ब्लास्ट के साजिशकर्ता और मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी द्वारा ड्राइव की जा रही हाइयुंडई i20 कार की पूरी गतिविधि नजर आ रही है.
इंडिया टुडे/ आजतक को मिली ये तस्वीरें फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी से पुरानी दिल्ली के बीचों-बीच, जानलेवा विस्फोट से कुछ घंटे पहले तक संदिग्ध के रास्ते की पहले कभी न देखी गई जानकारियों को उजागर कर रही हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों, राजमार्गों और प्रमुख स्थानों को कवर करते हुए 5,000 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से रूट मैपिंग की गई है.
सीसीटीवी ट्रेसिंग की कुछ तस्वीरें उमर की लगभग दो हफ्ते की गतिविधियों को दर्शाती हैं- 29 अक्टूबर से, जब वाहन को पहली बार फरीदाबाद में अल-फलाह विश्वविद्यालय में देखा गया था. और 10 नवंबर तक जब कार विस्फोट से कुछ मिनट पहले लाल किला क्षेत्र में पहुंची थी.
घटनाओं की पूरी टाइमलाइन
29 अक्टूबर: अल-फलाह यूनिवर्सिटी में एक्टिविटी
30 अक्टूबर: कैंपस के अंदर एक्टिविटी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










