
दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 500 पार, देखें अहम स्पॉट्स से रिपोर्ट
AajTak
दिवाली के बाद एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है, जिससे लोगों का दम घुट रहा है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के करीब पहुंच गया है, जिसे 'बेहद गंभीर' श्रेणी में माना जाता है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति के बाद दिवाली की रात जमकर आतिशबाजी हुई, जिसे प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर का एक बड़ा कारण माना जा रहा है. अब दिल्ली सरकार पर एंटी-स्मॉग गन और कृत्रिम बारिश जैसे उपायों को युद्धस्तर पर लागू करने का दबाव बढ़ गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











