
दिल्ली की हवा हुई खराब, सोमवार को राजधानी में धुंध रहने की संभावना
AajTak
दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर मौसम साफ रहा और शहर का अधिकतम पारा 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सोमवार को राजधानी में धुंध रहने की आशंका जताई गई है. हालांकि कि इस दौरान दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई और एयर क्वालिटी इंडेक्स 216 दर्ज किया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम सामान्य रहा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय औसत से 1.6 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.2 डिग्री कम है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दिन में दिल्ली में ह्यूमिडिटी का स्तर 72 प्रतिशत से 53 प्रतिशत के बीच रहा. मौसम विभाग ने सोमवार के लिए हल्के धुंधभरे मौसम की संभावना जताई है जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 216 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है. बता दें कि AQI 0 से 50 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'अत्यंत खराब', 401 से 500 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.
वहीं दिल्ली के खराब AQI को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि वाहनों से निकलने वाले धुएं, निर्माण कार्यों और सर्दी के मौसम में हवा की गति धीमी होने के कारण प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो रही है. विशेषज्ञों ने खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषित वातावरण में बाहर जाने से बचने की सलाह दी है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







