दिल्ली की हवा में आया सुधार, GRAP की स्टेज-1 भी हटी, लोगों को मिली बड़ी राहत
AajTak
एक बयान में समिति ने कहा कि पूर्वानुमान क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता में अब गिरावट के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं. जिसके चलते जीआरएपी के चरण-1 के तहत आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है. स्टेज 1 (खराब हवा की गुणवत्ता) लागू होने पर सीएक्यूएम 500 वर्ग मीटर के बराबर या उससे अधिक आकार के भूखंडों पर निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश देता है.
अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए राहतभरी खबर है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है. जिसके मद्देनजर कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने पिछले साल पांच अक्टूबर को लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के पहले चरण के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया है.
हालांकि, संस्थान ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में संबंधित एजेंसियों को धूल व प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. जिससे कि वायु गुणवत्ता में सुधार बरकरार रह सके. दरअसल, ग्रैप के तहत कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदार उप-समिति ने एक बैठक में स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान पाया गया कि दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक गुरुवार को 119 तक सुधर गया. जिसके बाद ग्रैप के तहत लागू प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया गया है.
एक बयान में समिति ने कहा कि पूर्वानुमान क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता में अब गिरावट के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं. जिसके चलते जीआरएपी के चरण-1 के तहत आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है. स्टेज 1 (खराब हवा की गुणवत्ता) लागू होने पर सीएक्यूएम 500 वर्ग मीटर के बराबर या उससे अधिक आकार के भूखंडों पर निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश देता है.
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता को चार अलग-अलग चरणों में बांटा गया है. चरण I - 'खराब' (AQI 201-300), स्टेज II - 'बहुत खराब' (एक्यूआई 301-400), स्टेज III - 'गंभीर' (एक्यूआई 401-450) और स्टेज IV - 'बेहद गंभीर' (AQI 450 से अधिक).

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








