
दिल्ली की हवा फिर 'बहुत खराब', प्रदूषण ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई इलाकों में AQI 400 पार
AajTak
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बताया कि कोहरे और कम हवा की गति के कारण प्रदूषकों का फैलाव रुक जाने से रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंचकर 'गंभीर' स्तर को पार कर गया.
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता रविवार को फिर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई. सुबह-सुबह कोहरे और कम हवा की गति के कारण प्रदूषकों का फैलाव नहीं हो पाया, जिससे राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' स्तर को पार कर गया. वहीं, दिल्ली के वजीरपुर में 432 तो आरके पुरम में 425 AQI दर्ज किया गया है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7 बजे दिल्ली का AQI 377 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 233 और शुक्रवार के 218 से काफी ज्यादा है. उत्तरी दिल्ली के वजीरपुर और दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम सबसे प्रदूषित इलाके रहे, जहां AQI क्रमशः 432 और 425 दर्ज किया गया.
इन जगहों पर 400 के पार पहुंचा AQI
CPCB के समीर ऐप के अनुसार, बुराड़ी (412), बवाना (413), द्वारका सेक्टर-8 (407), जहांगीरपुरी (402), मुंडका (404), नेहरू नगर (403), पंजाबी बाग (403), पूसा (404), चांदनी चौक (414), रोहिणी (415), सिरी फोर्ट (403) और विवेक विहार (407) जैसे कई इलाकों का भी AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया. केवल तीन इलाकों एनसीआईटी द्वारका (254), आईएचबीएएस, दिलशाद गार्डन (270) और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (292) में 'खराब' हवा की गुणवत्ता दर्ज की गई.
सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर माना जाता है.
दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम स्टेशन ने शांत हवाओं के साथ 900 मीटर की दृश्यता दर्ज की. वहीं, पालम में दक्षिण-दक्षिणपश्चिमी हवाओं के साथ 1,300 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई. शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम था. रविवार सुबह के लिए मौसम विभाग (IMD) ने हल्के कोहरे का पूर्वानुमान जताया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








