
दिल्ली की हवा फिर जहरीली हुई, GRAP III की पाबंदियां लागू, इन चीजों पर रहेगा बैन
AajTak
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता 447 रही, जो गंभीर श्रेणी में आता है. निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियां, बीएस 3 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लागू रहेगा.
दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर शनिवार को एक्यूआई (AQI) 400 के पार चला गया. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में GRAP III के तहत प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की. इसके तहत निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर बैन रहेगा. इसके अलावा, बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
रेलवे, हवाई अड्डे, एनएच, फ्लाईओवर से संबंधित राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं के लिए निर्माण गतिविधियों में छूट दी गई है. हालांकि, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रित करने के लिए जरूरी उपायों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10.30 बजे आनंद विहार में 479, अशोक विहार में 454 और द्वारका-सेक्टर 8 में 452 एक्यूआई दर्ज किया गया. आईजीआई हवाई अड्डे जैसे अन्य क्षेत्रों में 412 एक्यूआई, आईटीओ दिल्ली में 476, जहांगीरपुरी में 475, नरेला में 460 दर्ज किया गया.
आरके पुरम में 470 और रोहिणी में 475, शादीपुर जैसे अन्य क्षेत्रों में 481 AQI दर्ज किया गया, जबकि वजीरपुर में AQI 483 दर्ज किया गया. स्वास्थ्य के लिहाज से 0 से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 से 450 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को 'गंभीर' और 450 से ऊपर के एक्यूआई को 'अति गंभीर' माना जाता है.
प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियां AQI में वृद्धि के पीछे प्रमुख कारण
इससे पहले केंद्र ने बिगड़ते AQI के बीच शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में गैर-जरूरी निर्माण कार्यों, बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल चार पहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था. स्टेज III के तहत, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चार पहिया वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बताया कि कोहरे और धुंध सहित प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियां, कम हवा की गति दिल्ली के एक्यूआई में अचानक वृद्धि के पीछे प्रमुख कारण हैं.
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट एक वैधानिक निकाय है जो दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने के लिए जिम्मेदार है. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण III के तहत प्रतिबंधों को फिर से लागू करते हुए, सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में गैर-जरूरी निर्माण कार्य, पत्थर तोड़ने और खनन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था, जिसे लेकर आज दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने घोषणाएं कीं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



