
दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मायावती ने भी उतारे उम्मीदवार, BSP ने किसका बिगड़ेगा खेल?
AajTak
बसपा दिल्ली नगर निगम की 250 और दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव लड़ती रही है. 2008 में दिल्ली विधानसभा लड़ने पर बसपा के 2 विधायक भी जीते थे. हालांकि 2013 में पार्टी को झटका लगा और पार्टी को किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली. इसके बाद बसपा ने साल 2009, 2014 और 2019 में दिल्ली में लोकसभा चुनाव भी लड़ा.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तो हो गया, लेकिन दिल्ली कांग्रेस चीफ अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद राजनीतिक परिस्थितियां बदली हुई नजर आ रही हैं. यही कारण है कि बीजेपी ने गठबंधन पर हमले और तेज कर दिए. वहीं इस बीच अब बहुजन समाज पार्टी को भी राष्ट्रीय राजधानी में सियासी फायदा दिख रहा है. और पार्टी ने शहर की सातों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं.
दरअसल, पूरी दिल्ली में करीब 20% SC वोटर्स हैं. साथ ही यहां पर उत्तर प्रदेश के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं और जो दिल्ली के ही वोटर बन चुके हैं. ऐसे में बसपा को इस बार के लोकसभा में खोई हुई साख वापस पाने का मौका है. इसकी के मद्देनजर बसपा ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए मतदान एक ही दिन, छठे चरण में होगा. यहां 25 मई को वोटिंग होगी.
दिल्ली बसपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का कहना है कि कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी ने हमें एक दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल करते हुए 'बी' टीम बता दिया, लेकिन जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन ही हो गया तो अब सब साफ है कि कौन किसके साथ है. आकाश आनंद और बहन जी आक्रोशित हैं. हम (बसपा) अपने दम पर चुनाव लड़ते हैं.
लक्ष्मण सिंह का दावा है कि किसी भी पार्टी ने आज तक दिल्ली लोकसभा की सातों सीटों पर एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा. लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा ने मुस्लिम समाज से दो टिकट दिए हैं. बसपा का कोर वोटर छिटककर कांग्रेस और फिर आम आदमी पार्टी में चला गया था, लेकिन दिल्ली ही नहीं, पूरे देश में बसपा का कोर वोटर वापस लौट रहा है.
ऐसे में सवाल उठता है कि बसपा ने सातों सीटों पर उम्मीदवारों को उतारकर किसका खेल बिगाड़ा है? क्या इससे AAP-कांग्रेस गठबंधन को नुकसान होगा या फिर बीजेपी को. हालांकि यह आने वाली 4 जून को रिजल्ट डे पर ही पता चल सकेगा.
बसपा के प्रत्याशियों में 3 एडवोकेट

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










