
दिल्ली की चुनावी लड़ाई झुग्गियों पर आई, BJP की रणनीति काउंटर करने के लिए AAP ने बनाया ये प्लान
AajTak
दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी का कोर वोटर माने जाने वाले झुग्गियों के वोटबैंक को टार्गेट किया है. बीजेपी की रणनीति को काउंटर करने के लिए अब आम आदमी पार्टी ने खास प्लान बनाया है.
दिल्ली के दंगल में एक-दूसरे को पटखनी देकर सत्ता के शीर्ष पर काबिज होने की रेस में जुटे राजनीतिक दलों का फोकस झुग्गियों पर हो गया है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी का परंपरागत वोटर माने जाने वाले झुग्गियों के वोटबैंक को अपने पाले में करने की कोशिश में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विशेष अभियान चलाया, सांसदों और नेताओं ने झुग्गी प्रवास किए और संकल्प पत्र में भी कई लुभावने वादे किए हैं. अपने कोर वोटर को बचाए रखने और बीजेपी की रणनीति को काउंटर करने के लिए अब आम आदमी पार्टी भी एक्टिव हो गई है.
सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी ने हर झुग्गी के लिए 8-8, 10-10 लोगों की टीम बनाई है. इस टीम में झुग्गी के शिक्षित लोगों के साथ ही प्रभावशाली व्यक्तियों को शामिल किया गया है. हर टीम की अगुवाई के लिए एक झुग्गी प्रधान और एक झुग्गी संरक्षक की नियुक्ति की गई है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता झुग्गियों में पहुंचकर यह संदेश देने में जुटे हैं कि बीजेपी आई तो झुग्गियां देगी और आम आदमी पार्टी इन्हें बचाने के लिए लड़ रही है, खासकर महिला मतदाताओं के बीच.
आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता महिलाओं के बीच पहुंचकर अरविंद केजरीवाल का बचत वाला गणित भी समझा रहे हैं. उन्हें ये बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण किस तरह से और कितना पैसा बच रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं ने झुग्गी प्रवास जैसे अभियान के जरिये झुग्गी के वोटबैंक में सेंध लगाने की रणनीति पर पिछले कई महीनों से काम कर रहे हैं. बीजेपी का पूर्वांचली मोर्चा भी पिछले कई महीने से दिल्ली में आक्रामक प्रचार कर रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: CM योगी की आज 3 रैलियां, अमित शाह करेंगे रोड शो, पटपड़गंज और ओखला में होंगे राहुल गांधी
बीजेपी की पूर्वांचली वोटबैंक को लेकर रणनीति काउंटर करने के लिए आम आदमी पार्टी ने टास्क फोर्स का गठन किया है जिसकी निगरानी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस विशेष अभियान से संबंधित डेटा और प्रचार की निगरानी खुद पार्टी के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक भी कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी का ये अभियान डेटा पर आधारित है और इसमें भावनात्मक मुद्दों का भी सहारा लिया जा रहा है. हर रोज का डेटा और रिपोर्ट संदीप पाठक को भेजा जा रहा है.
बीजेपी ने AAP की मजबूती को किया टार्गेट

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










