
दिल्ली की इन 'भूतिया' जगहों पर रात में कर सकेंगे 'हैरिटेज वॉक', सरकार ने बनाया खास प्लान
AajTak
दिल्ली पर्यटन विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के 'हॉन्टेड' यानी भूतिया स्थलों की पहचान की है. जहां 'हैरिटेज वॉक' का आयोजन किया जाएगा. इस तरह की पहली 'वॉक' चाणक्यपुरी के पास रिज जंगल के अंदर स्थित मालचा महल से शुरू होगी. पर्यटन विभाग के अधिकारी ने बताया कि हाल ही में 'हेरिटेज वॉक' शुरू की गई थी. जिसकी सफलता से हम बेहद उत्साहित हैं.
दिल्ली पर्यटन विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के 'हॉन्टेड' यानी भूतिया स्थलों की पहचान की है. जहां 'हैरिटेज वॉक' का आयोजन किया जाएगा. एक अधिकारी ने बताया कि मालचा महल, भूली भटियारी का महल, फिरोजशाह कोटला और तुगलकाबाद किला जैसे कुछ ऐतिहासिक स्थलों की पहचान की गई है. जहां शाम साढ़े पांच बजे से लेकर रात साढ़े नौ बजे तक 'वॉक' का आयोजन किया जाएगा.
दिल्ली की सबसे हॉन्टेड प्लेस
पर्यटन विभाग के अधिकारी ने बताया कि ''हमने हाल ही में 'हेरिटेज वॉक' शुरू की है और उसकी सफलता से बेहद उत्साहित हैं. हम 'हॉन्टेड' स्थलों को शामिल कर 'वॉक' का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं. काफी लोग हमसे इन स्थानों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं.''
इस तरह की पहली 'वॉक' चाणक्यपुरी के पास रिज जंगल के अंदर स्थित मालचा महल से शुरू होगी. पर्यटन विभाग के अधिकारी का कहना है कि हैरिटेज वॉक पर्यटन पर सकारात्मक प्रभाव डालती है. शहर के ब्रांड मूल्य को बढ़ाती है और इसकी संस्कृति को पेश करती है. किसी भी क्षेत्र की विरासत का अनुभव करने का एक अनूठा तरीका है.
सरकार ने रात में घुमाने का बनाया प्लान
मालचा महल सुल्तान फिरोज शाह तुगलक ने बनवाया था और इसका इस्तेमाल शिकारगाह के तौर पर किया जाता था. बताया जा रहा है कि भूली भटियारी का महल, फिरोजशाह कोटला और तुगलकाबाद किले का भी रहस्यमय इतिहास है जो लोगों को आकर्षित करता है. उन्होंने कहा कि शहर के अनजान ऐतिहासिक स्थानों पर एक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










