
दिल्ली का अगला CM कौन? AAP की PAC बैठक में आज होगी चर्चा, अटकलों पर सौरभ भारद्वाज ने दिया ये जवाब
AajTak
दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? ये चर्चाएं इसलिए तेज हो गई हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने का ऐलान करने के बाद भी अब तक नए सीएम का नाम सामने नहीं आया है. इसे लेकर जब सौरभ भारद्वाज से सवाल किए गए, उन्होंने भी जानकारी से इनकार किया.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जबसे इस्तीफे का ऐलान किया है. तब से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? सोमवार को जब प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सौरभ भारद्वाज से पूछा गया कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा तो उन्होंने कहा,'इस बारे में जितनी जानकारी आपको है, उतनी ही मुझे भी है.'
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा,'भारतीय जनता पार्टी को लेकर जबरदस्त नाराजगी है. वो लोग चुने हुए मुख्यमंत्री के पीछे पड़ गए हैं, अपनी पूरी ताकत लगा दी है. वह (केजरीवाल) जेल से बाहर निकला तो उसने सत्ता का सुख नहीं भोगा. उसने कहा कि जब तक जनता नहीं कहेगी, मैं इस सत्ता की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा.' सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल को प्रधानमंत्री के इशारे पर फंसाया गया और उनके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया गया.
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस मर्यादा के नाम से सतयुग में भगवान राम ने अपना सिंहासन छोड़ा था, आज ऐसा उदाहरण दिख रहा है कि मर्यादा और नैतिकता के नाम पर अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है.
उन्होंने आगे कहा,'सतयुग में भगवान राम ने परिस्थितियों वश राजगद्दी का त्याग किया था और 14 वर्ष के वनवास में गए चले गए थे. अयोध्या की सारी जनता रो रही थी कि राम आप नहीं जाइए. इस सिंहासन पर बैठिए. लेकिन मर्यादा के कारण राम उस सिंहासन को छोड़कर चले गए. भरत जिन्हें सिंहासन मिला, वो भी खड़ाऊ रखकर इंतजार करते रहे कि राम वापस आकर काम संभालेंगे. अरविंद केजरीवाल राम नहीं हैं, राम तो भगवान थे. भगवान राम के भक्त हनुमान और हनुमान के भक्त अरविंद केजरीवाल हैं. उनकी राम से तुलना नहीं की जा सकती.'
बता दें कि आज आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक होनी है. शाम को सीएम आवास पर PAC की बैठक होगी. इस दौरान दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हो सकती है.
PAC में शामिल रहेंगे ये सदस्य

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







