
दिल्ली: कर्फ्यू में कपल ने की पुलिस से बदसलूकी, महिला बोली- इसे किस करना है, रोक सको तो रोक लो
AajTak
महिला ने पहले तो कहा कि उसके पिता पुलिस में एसआई हैं. पुलिसकर्मी जब इस रौब से दबाव में नहीं आए, तो महिला ने सीधे कहा कि मुझे इसे किस करना है, रोक सको तो रोक लो.
दिल्ली के दरियागंज इलाके में पुलिस वीकेंड कर्फ्यू को लेकर तैनात थी. इस दौरान वहां से एक कार गुजरी. पुलिसकर्मियों ने इस कार को रुकवा लिया. दोनों ने मास्क नहीं पहना हुआ था. कार सवार कपल ने पुलिसकर्मियों को हड़काना शुरू कर दिया. महिला ने पहले तो कहा कि उसके पिता पुलिस में एसआई हैं. पुलिसकर्मी जब इस रौब से दबाव में नहीं आए, तो महिला ने सीधे कहा कि मुझे इसे किस करना है, रोक सको तो रोक लो. कार सवार महिला ने पुलिसकर्मियों से जमकर अभद्रता की. पुलिसकर्मियों से लंबी बहस चली. इस दौरान महिला ने सीधे कहा कि उसके पिता भी पुलिस में एसआई हैं. फिर इस महिला ने जो कहा, वो सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. मास्क न लगाने की वजह पूछने पर महिला ने कहा कि मैं तो इसको किस करूंगी, रोक सको तो रोक लो. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










