
दिल्ली: 'कमरे में घुसने के बाद लाइटर न जलाएं', दीवार पर सुसाइड नोट लिख मां और बेटियों ने की आत्महत्या
AajTak
Delhi Vasant Vihar Sucide Case: फ्लैट की खिड़कियां और दरवाजे हर तरफ से बंद थे. पुलिस किसी तरह अंदर दाखिल हुई तो मां समेत 2 बेटियों के शव मिले. किचन में गैस सिलिंडर खुला हुआ था और दीवार पर एक सुसाइड नोट भी मिला, जिस कमरे में तीनों शव मिले, उनमें एक अंगीठी भी जल रही थी.
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने शनिवार रात खुदकुशी कर ली. मां और दो बेटियों ने फ्लैट को चारों तरफ से बंद कर दिया और सुलगती अंगीठी में कोई रासायनिक पदार्थ डालकर छोड़ दिया था. शुरुआती जांच में तीनों की मौत दम घुटने से बताई जा रही है. एक साल पहले परिवार के मुखिया की कोरोना से मौत हो गई थी, तभी से पूरा परिवार डिप्रेशन में चल रहा था.
Aajtak की पड़ताल में पता चला कि इस फ्लैट में सीनियर सिटीजन महिला अंजू अपनी दो बेटियों अंशिका और अंकू के साथ रहती थीं. दोनों बेटियों के उम्र 30 साल के आसपास थी. बीते कई साल से महिला बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थी. वहीं, पिछले साल कोरोनाकाल के दूसरे दौर में महिला के पति की भी मौत हो गई. मुखिया के गुजर जाने के बाद पूरे परिवार की माली हालत बेहद खराब हो गई थी. लिहाजा धीरे-धीरे पूरा परिवार डिप्रेशन में चला गया.
निगम पार्षद और पड़ोसी मनीष अग्रवाल ने बताया कि वसंत अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर मृत परिवार के नाम दो फ्लैट थे. फ्लैट नंबर-207 में परिवार के तीनों सदस्य एक साथ रहते थे. जबकि दूसरा फ्लैट किराए पर दे रखा था, लेकिन कुछ महीने पहले खाली हो गया था. मृतक परिवार के मुखिया चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे. उनके गुजर जाने के बाद परिवार की हालत बिगड़ने लगी.
फ्लैट में पहले काम करने वाली महिला ने बताया कि पैसे के तंगी के कारण बुजुर्ग महिला अंजू काफी परेशान थीं. राशन के पैसे मांगने के लिए ही यह नौकरानी उनके घर पर सुबह से कई बार गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला. फोन भी कोई नहीं उठा रहा था. आखिरकार कामवाली ने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी. फिर आसपास के लोगों ने खिड़की के जरिए फ्लैट में अंदर झांकने की कोशिश की तो उन्हें जहरीली गैस का एहसास हुआ. तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
डीसीपी साउथ वेस्ट ने बताया कि शनिवार रात 8:55 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वसंत विहार स्थित वसंत अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 207 अंदर से बंद है और आवाज देने या डोर बेल बजाने पर भी कोई दरवाजे को अंदर से खोल नहीं रहा है. इसके बाद एसएचओ वसंत विहार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट के दरवाजे और खिड़कियां हर तरफ से बंद थीं. स्थानीय लोगों की मदद से फ्लैट के दरवाजे को तोड़ा गया और देखा कि कमरे में धुआं ही धुआं भरा हुआ था. वहीं, तीन जगह अंगीठी जल रही थी और कमरे में पूरे परिवार यानी मां और दोनों बेटियों के शव पड़े हुए थे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










