
दिल्ली और हिमाचल में ED का बड़ा एक्शन, 80 करोड़ की विदेशी बेनामी संपत्ति का खुलासा
AajTak
ईडी ने दिल्ली और हिमाचल में इंपीरियल ग्रुप चेयरमैन मनविंदर सिंह, उनकी पत्नी सगरी और सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारकर 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित विदेशी संपत्ति का खुलासा किया. जांच में दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में कंपनियां, बैंक खाते और प्रॉपर्टी होने की बात सामने आई. वहीं शिमला के नालदेहरा प्रोजेक्ट में 29 करोड़ रुपये कैश वसूली के सबूत भी मिले.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 19 और 20 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में 6 ठिकानों पर छापेमारी की. ये छापेमारी दिल्ली बेस्ड इंपीरियल ग्रुप के चेयरमैन मनविंदर सिंह, उनकी पत्नी सगरी सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर की गई. ईडी ने ये एक्शन FEMA के तहत लिया.
ईडी की जांच में सामने आया कि मनविंदर सिंह और उनकी पत्नी ने विदेशों में कई कंपनियों और संपत्तियों में बेनामी निवेश कर रखा है. ये संपत्तियां और बैंक अकाउंट सिंगापुर, दुबई, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड और थाईलैंड में हैं.
जांच में ये बड़े खुलासे हुए
- सिंगापुर स्थित Aerostar Venture Pte Ltd और दुबई स्थित United Aerospace DWC LLC में मनविंदर और सगरी सिंह की हिस्सेदारी.
- दुबई की कंपनी के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन, अनसिक्योर्ड लोन और करोड़ों की सैलरी पेमेंट्स का जाल.
- मई 2025 में दुबई की कंपनी ने 7 करोड़ रुपये का Robinson-66 हेलिकॉप्टर खरीदा, जो हिमाचल के Auramah Valley प्रोजेक्ट के लिए भारत लाया गया.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









