
दिल्ली और यूपी के बाद भिवानी में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश, पुलिस अलर्ट
AajTak
हरियाणा के भिवानी (Haryana Bhiwani) में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश का मामला सामने आया है. एक स्थान पर तोड़फोड़ करके हनुमान की प्रतिमा स्थापित की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर कथित रूप से मजार तोड़े जाने के दावे के साथ वायरल हो गया.
Bhiwani News: दिल्ली और यूपी के बाद हरियाणा के भिवानी (Haryana Bhiwani) में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश का मामला सामने आया है. यहां एक भवन में तोड़-फोड़कर हनुमान की प्रतिमा स्थापित कर दी गई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर मजार तोड़े जाने के दावे के साथ वायरल हुआ तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना ढाणा रोड की है. यहां हनुमान जयंती के दिन बजरंग दल के कुछ युवक एक स्थान पर पहुंचे और तोड़-फोड़ कर हनुमान की प्रतिमा स्थापित कर दी. इन युवाओं ने इसका वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. जिस जगह हनुमान प्रतिमा स्थापित की गई है, उसके मजार होने का दावा किया जा रहा है.
दूसरी तरफ, मौके पर पहले से ही मंदिर का शिलापट्ट लगा हुआ है. अब इस जगह पर मंदिर था या मजार, पुलिस इसकी जांच कर रही है. इस मामले में भिवानी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि उन्हें डायल 112 से इस बारे में सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि बिल्डिंग का मालिक और हनुमान की प्रतिमा स्थापित करने वाले, दोनों ही हिंदू समुदाय से हैं. वहां मंदिर के उद्घाटन का पत्थर भी लगा है.
भिवानी के एसपी ने कहा कि जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि ये मंदिर है या मजार. उन्होंने कहा कि पुलिस अलर्ट है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि हनुमान जयंती के दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा भड़क उठी थी. उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ करने के साथ ही आगजनी भी थी. उसी दिन भिवानी में हुई इस घटना और मजार तोड़े जाने के कथित दावे को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है.
रिपोर्टः जगबीर घनघस

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










