
दिल्ली और पंजाब के लिए कैंडिडेट के नाम पर मंथन, आज केजरीवाल के घर AAP हाईकमान की मीटिंग
AajTak
देश में होने वाले आम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के चयन पर मंथन कर रही है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर आज AAP की सर्वोच्च इकाई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक बुलाई है.
आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों के चयन के आखिरी पड़ाव पर है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर आज AAP की सर्वोच्च इकाई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में दिल्ली पंजाब और हरियाणा में लोकसभा सीटों के लिए पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है.
आम आदमी पार्टी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और असम में लोकसभा चुनाव लड़ रही है. जबकि इंडिया ब्लॉक के तहत कुछ राज्यों में कांग्रेस के साथ उसने गठबंधन किया है. दिल्ली के साथ लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली शामिल है.
हरियाणा और गुजरात में भी लड़ेगी AAP
इस तरह गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी को हरियाणा में से कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट मिली है तो वहीं, गुजरात में भरूच और भावनगर लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी के हिस्से आई हैं. AAP ने बोटाद के विधायक उमेश मकवाना को भावनगर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है तो डेडियापाडा से विधायक चैत्र बसवा को भरूच लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.
पंजाब में होगा AAP-कांग्रेस का साथ
इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच हुए समझौते के तहत दोनों ही दल पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे. आज होने वाली पीएसी में पंजाब की इन 13 सीटों पर भी फैसला लिया जाएगा. आम आदमी पार्टी सूत्रों के मुताबिक पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में कुछ सीटों पर पार्टी अपने मौजूदा विधायकों को भी मौका दे सकती है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










