
दिल्ली: ऑक्सीजन की कमी हुई तो डॉक्टरों ने किया 100 नंबर पर फोन, पुलिस ने ऐसे की मदद
AajTak
रविवार को अचानक मंसाराम हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी हो गई. इस दौरान 35 कोरोना मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने दिल्ली पुलिस को फोन कर बताया कि हॉस्पिटल में मरीज़ ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और सप्लाई लगभग खत्म होने की ओर है.
देश में कोरोना संकट के बीच दिल्ली के एक अस्पताल में 35 कोरोना मरीजों की जान ऑक्सीजन की कमी की वजह से मुश्किल में पड़ गई. ऐसे में अस्पताल के डॉक्टरों ने 100 नंबर पर कॉल कर दिल्ली पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने आधे घंटे के अंदर 10 ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल पहुंचाकर कई लोगों की जान बचाई. क्या है पूरा मामला?
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










