
दिल्ली एसिड अटैक केस में नया मोड़... लड़की के पिता का कुबूलनामा- आरोपी जितेंद्र को फंसाने के लिए रची थी साजिश
AajTak
Delhi Acid Attack Case: 26 अक्टूबर को दिल्ली में सामने आए एसिड अटैक केस ने अब नया मोड़ ले लिया है. पुलिस जांच में पीड़िता के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों में कई विरोधाभास मिले हैं. सामने आई जानकारियों ने इस पूरे मामले को उलझा दिया है.
दिल्ली के भारत नगर इलाके में 26 अक्टूबर की सुबह हुए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस केस में पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जो पीड़िता के बयानों से मेल नहीं खाते. इतना ही नहीं लड़की के पिता अकील कुबूल कर लिया है कि उसने जितेंद्र को फंसाने के लिए एसिड अटैक की साजिश रची थी. ईशान और अरमान से उसका विवाद चल रहा था, इसलिए उसने उनको भी फंसा दिया था.
सूत्रों के मुताबिक, लड़की खुद टॉयलेट में इस्तेमाल होने वाला एसिड लेकर आई थी. अकील ने उसको कहा था कि जितेंद्र की पत्नी मुझ पर केस दर्ज करवा रही है, इसलिए उसको फंसाना है. उसने अपनी बेटी से इस मामले में उसका साथ देने के लिए कहा था. पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त जितेंद्र करोलबाग में था. सीसीटीवी में उसको बाइक से जाते हुए देखा गया है. मोबाइल लोकेशन भी वहीं मिली है.
लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि 26 अक्टूबर की सुबह वो लक्ष्मीबाई कॉलेज, अशोक विहार में एक एक्स्ट्रा क्लास के लिए गई थी. रास्ते में उसके परिचित जितेंद्र ने अपने दो दोस्तों ईशान और अरमान के साथ बाइक पर आकर उस पर एसिड जैसा तरल पदार्थ फेंक दिया. जितेंद्र बाइक चला रहा था. उसके पीछे ईशान और अरमान बैठे हुए थे. इस दौरान अरमान ने उसके ऊपर एसिड फेंक दिया.
पीड़ित लड़की ने दावा किया कि उसने चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए. उसने कहा कि जितेंद्र पिछले कुछ महीनों से उसका पीछा कर रहा था और एक महीने पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था. लेकिन पुलिस जांच के दौरान मामले का रुख अचानक बदल गया. मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान से पता चला कि घटना के वक्त जितेंद्र करोल बाग में था.
यहां तक कि जिस बाइक का जिक्र लड़की ने अपने बयान में किया, वह भी करोल बाग में खड़ी मिली. इन तथ्यों ने पीड़िता के बयान पर सवाल खड़े कर दिए. जांच में एक और बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने पता लगाया कि 24 अक्टूबर को यानी घटना से दो दिन पहले जितेंद्र की पत्नी ने एक पीसीआर कॉल की थी. उसने बताया कि उसे पीड़िता के पिता अकील खान द्वारा ब्लैकमेल और परेशान किया जा रहा है.
जितेंद्र की पत्नी ने आरोप लगाया कि 2021 से 2024 के बीच वह अकील खान की फैक्ट्री में काम करती थी, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की थी. इसके बाद में उसने आपत्तिजनक फोटो–वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इस शिकायत के आधार पर थाना भलस्वा डेयरी में केस दर्ज किया गया था और अब पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक अकील खान फरार है. उसकी तलाश में लगातार छापेमारी चल रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









