
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ का सोना-हीरा और लग्जरी घड़ियां जब्त
AajTak
आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान एक महिला के पास 5 करोड़ रुपये सोना-हीरा समेत लग्जरी घड़ियां बरामद की गईं.
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला यात्री से करोड़ों रुपये का सोना, हीरे के गहने, चांदी के बर्तन और विदेशी करेंसी बरामद की है. जानकारी के मुताबकि 18 फरवरी 2026 को टर्मिनल-3 पर हांगकांग से फ्लाइट नंबर CX-695 से पहुंची एक महिला यात्री को कस्टम्स अधिकारियों ने स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका. महिला अमेरिकी पासपोर्ट धारक बताई जा रही है.
संदेह के आधार पर उसके सामान की पहले एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई और फिर कानूनी प्रक्रिया के तहत विस्तृत जांच की गई. जांच के दौरान जो बरामदगी हुई, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया. जांच में महिला के पास से करीब 1.2 किलोग्राम सोने और हीरे के गहने, 10 किलो चांदी के बर्तन, महंगी लग्जरी घड़ियां जैसे रोलेक्स, चॉपर्ड और कार्टियर बरामद की गई.
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर धर्मांतरण केस: मास्टरमाइंड इमरान दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, दुबई-मलेशिया तक फैला नेटवर्क
इसके अलावा महिला के पास से विदेशी करेंसी भी बरामद की गई. जिसमें 9084 अमेरिकी डॉलर, 605 यूरो, 2540 हांगकांग डॉलर था. महिला के पास से जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹5.42 करोड़ आंकी गई है. कस्टम्स विभाग के मुताबिक यह पूरा सामान घोषित नहीं किया गया था, जो कि कस्टम एक्सट, 1962 के प्रावधानों का उल्लंघन है. इसलिए इसे धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया.
हालांकि, जांच के दौरान 552 ग्राम घरेलू खरीदा हुआ सोना मिला, जिसे जब्त नहीं किया गया और यात्री को वापस कर दिया गया. महिला यात्री को धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










