
दिल्ली: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को गन पॉइंट पर लूटने पहुंचे 2 बदमाश, एक को फिल्मी अंदाज में पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में कार्यरत इंस्पेक्टर विनोद बडोला इवनिंग वॉक के लिए नेहरू पार्क में निकले थे. इस दौरान ही दो बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया और लूटने का प्रयास किया. हालांकि, इंस्पेक्टर ने एक बदमाश को दबोच लिया और दूसरा बाद में गिरफ्तार हो गया.
राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बदमाश दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को ही गन पॉइंट पर लूटने पहुंच गए. हालांकि, इंस्पेक्टर ने फिल्मी अंदाज में एक बदमाश को पकड़ लिया और बाद में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. मामला दिल्ली के अंति संवेदनशील इलाके चाणक्यपुरी का है.
पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में कार्यरत इंस्पेक्टर विनोद बडोला इवनिंग वॉक के लिए नेहरू पार्क में निकले थे. इस दौरान ही दो बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया. एक बदमाश ने बडोला की नाक पर मुक्का मारा, जिससे इंस्पेक्टर जमीन पर गिर गए और उनकी नाक से खून बहने लगा. दूसरे बदमाश ने उनके गले में पहनी चेन छीन ली. इसके बाद इंस्पेक्टर हिम्मत जुटाकर उठे और पिस्टल हाथ में लिए बदमाश को दबोच लिया.
मौके से फरार हो गया दूसरा बदमाश
इंस्पेक्टर विनोद बडोला ने बदमाश को पूरी तरह काबू में कर लिया और उसे जमीन पर पटक दिया. इसी दौरान दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. इंस्पेक्टर ने हिम्मत नहीं हारी और गौरव नाम के एक बदमाश को पिस्टल समेत पकड़ लिया. इंस्पेक्टर के फोन पर कुछ ही देर में पीसीआर आ गई.
देखते रहे मौके पर मौजूद लोग
पुलिस ने गौरव नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद दूसरे आरोपी पवन का पीछा कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया. हैरानी वाली बात यह है कि जिस दौरान बदमाश और इंस्पेक्टर के बीच हाथापाई चल रही थी, वहां पर कई लोग मौजूद थे. लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










