
दिल्ली: एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में 50 हजार का इनामी बदमाश, यूपी में भी दर्ज हैं मामले
AajTak
पुलिस के मुताबिक 31 मार्च की रात साढ़े दस बजे के करीब उन्हें आरोपी हैप्पी और भोला एक बाइक पर आता हुआ नजर आया. जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, रुकने की बजाए हैप्पी ने यू-टर्न लिया और बाइक से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन इस दौरान उसकी बाइक स्लिप हो गई और वह गिर पड़ा.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश हैप्पी उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पकड़े जाने से पहले हैप्पी उर्फ भोला ने पुलिस टीम के ऊपर गोली चलाई थी. जिसमें से एक गोली एक एएसआई के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी थी जबकि दूसरी गोली से इंस्पेक्टर अतुल त्यागी ने खुद को बैठकर किसी तरीके से बचा लिया. आरोपी हैप्पी के ऊपर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि उनकी टीम को यह जानकारी मिली थी कि अशोक प्रधान गैंग का शातिर बदमाश हैप्पी उर्फ़ भोला बिजवासन इलाके में अपने साथियों से मिलने आ रहा है. पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि यह बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने बिजवासन इलाके में जाल बिछा दिया.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










