
दिल्ली: एक ही प्रॉपर्टी को कई बार गिरवी रखकर बैंकों से करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया है जो एक ही संपत्ति को गिरवी रखकर कई बैंकों से लोन लेकर फरार हो गए थे. मनीष और उसकी पत्नी अनीता दोनों एक निजी लिमिटेड कंपनी के निदेशक थे और उन्होंने एक ही संपत्ति के कई फर्जी कागजात तैयार करवाये थे. लोन की रकम लेने के बाद दोनों गायब हो गए थे.
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने एक ही प्रॉपर्टी को बार-बार गिरवी रखकर निजी बैंकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है. अधिकारियों ने गुरुवार को इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
यह मामला नवंबर 2019 का है, जब मनीष और उसकी पत्नी अनीता दोनों एक निजी लिमिटेड कंपनी के निदेशक थे और उन्होंने पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक निजी बैंक से 3 करोड़ रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा के लिए आवेदन किया था.
इसके बदले उन्होंने द्वारका स्थित एक तीसरी मंजिल के आवासीय फ्लैट का Sale Deed गिरवी रखा और दावा किया कि यह संपत्ति अनीता के नाम है और पहले से किसी के पास गिरवी नहीं है. बैंक ने उनके दावों पर भरोसा कर लोन मंजूर कर दिया. हालांकि, जब दोनों लोन चुकाने में असफल रहे और फरार हो गए, तो बैंक ने आंतरिक जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि वही संपत्ति पहले से ही एक अन्य निजी बैंक के पास 2.7 करोड़ रुपये के लोन के लिए गिरवी रखी जा चुकी थी.
EOW के अनुसार, जो दस्तावेज बैंक को सौंपे गए थे, वो फर्जी थे. सेल डीड नकली था और सब-रजिस्ट्रार के दस्तखत भी जाली पाए गए. इसके बाद दिसंबर 2022 में पहली बैंक की शिकायत पर धोखाधड़ी, विश्वासघात, जालसाजी और आपराधिक साजिश जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई.
जांच में यह भी सामने आया कि मनीष और अनीता ने एक ही प्रॉपर्टी के कई नकली सेल डीड तैयार किए और उन्हें अलग-अलग बैंकों को दिखाकर लोन हासिल किया. इसके लिए इन्होंने फर्जी पता, प्रमाण और वित्तीय दस्तावेज भी बनाए.
EOW के अधिकारियों के अनुसार, अनीता को अप्रैल 2024 में गिरफ्तार किया गया था. वहीं मनीष, जो उस वक्त से फरार था, उसे 28 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया. 2018 में एक निजी कंपनी खरीदकर उसने उत्तम नगर में गारमेंट यूनिट शुरू की और फिर इसी कारोबार को बढ़ाने के लिए बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए जाली दस्तावेजों के आधार पर लोन हासिल किया और फरार हो गया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








