
दिल्ली: एक जुलाई से नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने वाहन, चेकिंग के लिए पेट्रोल पंपों पर तैनात होगी पुलिस
AajTak
जालंधर के मित्थापुर स्थित शहीद दर्शन सिंह केपी स्टेडियम में अब सुबह-शाम टहलने वालों को 2,500 रुपये वार्षिक फीस देनी होगी. 1 जुलाई से यह नियम लागू होगा, जिसके बाद बिना फीस चुकाए प्रवेश नहीं मिलेगा. इस फैसले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और इसे जनविरोधी बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की जा रही है.
जालंधर के मित्थापुर स्थित शहीद दर्शन सिंह केपी स्टेडियम में अब सुबह-शाम टहलने वालों को अपनी जेब ढीली करनी होगी. 1 जुलाई से स्टेडियम में एंट्री केवल शुल्क देने के बाद ही संभव होगी. स्थानीय मित्थापुर यूथ स्पोर्ट्स क्लब द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जो शख्स साल भर के लिए टहलना चाहता है, उसे 2,500 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं, तीन महीने के लिए 1,000 रुपये और छह महीने के लिए 1,500 रुपये देने होंगे. साथ ही, आधार कार्ड जमा कर आईडी कार्ड बनवाना भी अनिवार्य होगा.
इस आदेश के बाद इलाके में विरोध की लहर दौड़ गई है. नियमित रूप से सुबह-शाम स्टेडियम में टहलने वाले नागरिकों ने इसे 'तानाशाही फरमान' बताया है. स्थानीय लोगों ने स्टेडियम के बाहर लगे नोटिस को पढ़ने के बाद पार्षद बलराज ठाकुर को ज्ञापन सौंपा, जिन्होंने इस फैसले का विरोध करते हुए नगर निगम आयुक्त गौतम जैन को भी ज्ञापन दिया. उनकी मांग है कि स्टेडियम का संचालन नगर निगम खुद अपने हाथ में ले और इस सार्वजनिक सुविधा को आम जनता के लिए मुफ्त रखा जाए.
यह भी पढ़ें: 'इस्लाम में पराई स्त्री को देखना भी पाप, लव जिहाद की तो गुंजाइश नहीं', भोपाल में हिंदू लड़कियों से रेप पर बोले शहर काजी
‘सार्वजनिक सुविधा पर शुल्क अन्यायपूर्ण’ – पार्षद बलराज ठाकुर
आज तक से बातचीत में पार्षद बलराज ठाकुर ने कहा, "यह स्टेडियम पंजाब सरकार ने 1992 में जनता की सुविधा के लिए बनाया था. बाद में स्मार्ट सिटी योजना के तहत इसमें हॉकी ग्राउंड और वॉकिंग ट्रैक जोड़ा गया. बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस सुविधा का रोज़ाना लाभ उठाते हैं. अब फीस लगाकर लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है."
उन्होंने आगे कहा, "अगर एक परिवार के चार सदस्य वॉकिंग ट्रैक का इस्तेमाल करना चाहें तो उन्हें सालाना 10,000 रुपये चुकाने होंगे. यह पूरी तरह से अनुचित और अन्यायपूर्ण है." स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें मित्थापुर यूथ क्लब द्वारा हॉकी स्टेडियम के रखरखाव पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आम जनता को टहलने से रोकना और फीस वसूलना पूरी तरह गलत है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








