
दिल्ली: उपराज्यपाल ने की कोरोना पर अधिकारियों संग बैठक, भड़के सीएम केजरीवाल, दी ये नसीहत
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर उपराज्यपाल से नाराजगी जाहिर की है. सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल को लोकतंत्र की इज्जत करने की नसीहत दी है. उपराज्यपाल ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में सत्ता को लेकर एक बार सियासी खींचतान देखने को मिल रही है. उपराज्यपाल ने अधिकारियों संग कोरोना के हालात और तैयारियों पर मुख्य सचिव समेत कई अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई थी. बैठक के बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी भी दी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











