
दिल्ली: आपसी लड़ाई के बाद 19 वर्षीय युवक की हत्या, 2 गिरफ्तार
AajTak
राजधानी दिल्ली में झगड़े के बाद एक 19 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक डराने वाला मामला सामने आया है. जहां झगड़े के बाद एक 19 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एक 19 वर्षीय युवक की झगड़े के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मंगोलपुरी इलाके के निवासी लकी के रूप में हुई है. घटना बुधवार को हुई, जब लकी शाम को घर लौटा और उसके शरीर पर चाकू से कई घाव थे. उसके भाई ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि लकी ने बेहोश होने से पहले आरोपी का नाम बताया था.
यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर केस: CBI ने बंगाल सरकार की सजा-ए-मौत वाली अपील का किया विरोध
पुलिस ने बताया कि वह लकी को अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई. पीड़ित के भाई के बयान और मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 8वीं कक्षा की पढ़ाई छोड़ चुके बेरोजगार युवक का कुछ दिन पहले आरोपी से झगड़ा हुआ था.
जिसके बाद से ही आरोपी लकी को टार्गेट कर रखा था. वहीं, बुधवार को आरोपी ने लकी को चाकू मार दिया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीमों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, दोनों की उम्र करीब 18 साल है. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








