
दिल्ली आई Tripura की लड़ाई, Supreme Court में सुनवाई
AajTak
त्रिपुरा पर टीएमसी और बीजेपी के बीच बवाल बढ़ता जा रहा है. त्रिपुरा का झगड़ा दिल्ली पहुंच चुका है. आज सुप्रीम कोर्ट में टीएमसी की अवमानना य़ाचिका पर सुनवाई होनी है. इस बीच ममता बनर्जी भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं. ऐसे में त्रिपुरा का मामला और गरमाने की उम्मीद है. ममता बनर्जी की फिर से सरकार भी बन चुकी है, लेकिन चुनावी दौर वाली तस्वीर एक बार फिर पश्चिम बंगाल की सड़कों पर नजर आ रही है. त्रिपुरा में अपनी यूथ विंग की लीडर सायानी घोष की गिरफ्तारी से बिफरे टीएमसी कार्यकर्ता ने कल जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सीएम ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी हैं. आज यहां वो कांग्रेस अध्य़क्ष सोनिया गांधी से मिल सकती हैं जबकि कल उनका पीएम से मिलने का कार्यक्रम है. पीएम से उनकी मुलाकात हालांकि बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने को लेकर होगी, लेकिन दिल्ली रवानगी से पहले कोलकाता एयरपोर्ट में उनके तेवर से साफ है कि ममता के दिल्ली दौरे में त्रिपुरा का मुद्दा गरम रहेगा. देखें वीडियो.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










