
दिल्ली असेंबली के बाद अब MCD में भी AAP की होगी हार? BJP ने तेज की 'ट्रिपल इंजन' सरकार की कवायद
AajTak
दिल्ली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने मेयर महेश कुमार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनमत खो चुकी आम आदमी पार्टी अब नगर निगम सदन में भी विश्वासमत खो चुकी है. भाजपा के पार्षदों की संख्या 116 हो गई है. साथ ही अब AAP के पास पार्षदों की संख्या 113 ही बची है.
छत्तीसगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) शासित नगर निगम में पालाबदल जोरों पर है. शनिवार को एंड्रयूज गंज से निगम पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से निगम पार्षद धर्मवीर और चपराना वार्ड से निगम पार्षद निखिल के बीजेपी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा. दिल्ली नगर निगम के सदन में बीजेपी और AAP के बीच सिर्फ 3 पार्षदों का अंतर रह गया है. अप्रैल में होने वाले मेयर चुनाव से पहले एमसीडी हाउस में बीजेपी बहुमत के बहुत करीब पहुंच गई है. दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार के बेहद करीब बीजेपी
दिल्ली नगर निगम के कुल 250 पार्षदों में से 11 पार्षद विधायक और सांसद बन गए, लिहाजा पार्षदों की संख्या घटकर 239 हो गई. इनमें से 119 आम आदमी पार्टी और 113 बीजेपी और 7 कांग्रेस पार्टी के पार्षद हैं. तीन और पार्षदों के आम आदमी पार्टी से निकल जाने की वजह से उसका नंबर कम होकर 116 हो गया है. यानी बीजेपी और AAP में अब सिर्फ तीन पार्षदों का अंतर बचा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद MCD होगा BJP का अगला लक्ष्य? बीजेपी ने AAP के मेयर का इस्तीफा मांगा
दिल्ली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने मेयर महेश कुमार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनमत खो चुकी आम आदमी पार्टी अब नगर निगम सदन में भी विश्वासमत खो चुकी है. भाजपा के पार्षदों की संख्या 116 हो गई है. साथ ही अब AAP के पास पार्षदों की संख्या 113 ही बची है. ऐसे में सदन में संख्याबल न होने पर महापौर को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. वह नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें.
एमसीडी सदन में विपक्ष के नेता सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा, 'भाजपा जनहित के मुद्दों को उठाना जारी रखेगी. साथ ही अब AAP का संख्याबल निगम में कम हो गया है तो उसकी मनमर्जी नहीं चल सकेगी. AAP के महापौर ने अड़ियल रवैया दिखाते हुए अपने विवेकाधिकार फंड को 500 करोड़ तक कर दिया था और उद्यान से लेकर सड़क और पार्कों की मरम्मत के लिए विभिन्न मदों में होने वाला फंड शून्य कर दिया था. इस कारण विकास कार्य ठप हो गए थे. दिल्ली नगर निगम में जब भी भाजपा को सेवा का मौका मिलेगा, हम AAP सरकार द्वारा रोके गए सभी कार्यों को पूरा करेंगे. दिल्ली में आने वाले दिनों में ट्रिपल इंजन सरकार होगी. दिल्ली का तेज गति से विकास होगा.'
यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी को एक और झटका.. दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद MCD में भी 'नंबर टू' बनी AAP MCD में लागू नहीं होता दल-बदल कानून

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










