
दिल्ली: अमेरिकी युवती ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, पुलिस ने किए चौंका देने वाले खुलासे
AajTak
दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी युवती के अपहरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है. युवती ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने माता-पिता से पैसे लेने के लिए अपहरण की झूठी कहानी बनाई. उसका वीजा 6 महीने पहले खत्म हो गया था, फिर भी वह यहां रह रही थी. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
नई दिल्ली में अमेरिकी युवती के अपहरण को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि युवती का वीजा एक्सपायर हो गया था और ना ही उसके पास पैसे बचे थे. माता-पिता से पैसे लेने के लिए उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची थी. वह यहां नाइजीरियन बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी. उसका वीजा भी 6 महीने पहले एक्सपायर हो चुका था. फिर भी दोनों साथ में यहां रह रहे थे.
बता दें, इस फर्जी अपहरण के मामले ने स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अमेरिकी दूतावास को भी परेशानी में डाल दिया था. दरअसल, चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में अमेरिकी दूतावास ने पिछले दिनों 23 साल की एक अमेरिकी युवती की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने भी बिना देरी किए हाईटेक तरीके से जांच की और 24 घंटे के भीतर युवती को सही सलामत रेस्क्यू कर लिया. युवती ने पुलिस के सामने फर्जी अपहरण की बात कबूल ली है. आइये जानते हैं क्या थी फर्जी किडनैपिंग की पूरी कहानी...
युवती ने अमेरिकी नागरिक सेवा, मां से किया संपर्क अमेरिकी युवती क्लो रेनी 3 मई को दिल्ली आई. वह देश के कई इलाकों में घूमी. 9 जुलाई को उसने अमेरिकी नागरिक सेवा को मेल करके बताया कि उसके साथ एक शख्स ने मारपीट की और उसका शारीरिक शोषण किया. इसके बाद 10 जुलाई को उसने अपनी मां सैंड्रा को वीडियो कॉल कर आप बीती सुनाई. मां ने उससे और जानकारी जुटाने की कोशिश तभी एक युवक ने वीडियो कॉल कट कर दी. परेशान मां ने वक्त गंवाए अमेरिकी दूतावास से संपर्क कर मामले की जानकारी दी. इसके बाद अमेरिकी दूतावास ने चाणक्यपुरी थाने में 15 जुलाई को अपहरण का केस दर्ज करवाया.
पुलिस ने बिना देरी कई एंगल पर किया काम पुलिस ने युवती की लोकेशन का पता लगाने के लिए अमेरिकी नागरिक सेवाओं को ईमेल भेजने के लिए लड़की द्वारा इस्तेमाल किए गए आईपी एड्रेस को लेने लिए Yahoo.com से मदद मांगी. साथ ही साथ दिल्ली पुलिस ने इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से भी उसका इमिग्रेशन फॉर्म मांगा, जिसमें युवती ने अपना रहने का पता खसरा नंबर 44 और 45, ग्रेटर नोएडा बताया था.
पुलिस तब वहां पहुंची तो वह पता रेडिसन ब्लू होटल का निकला. पुलिस ने वहां पूछताछ की तो पता चला कि ऐसी किसी लड़की ने होटल में चेक-इन ही नहीं किया. इसके बाद में युवती जिस व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल कर रही थी, उसका आईपी एड्रेस का पता लगाया.
IP एड्रेस के जरिए नाइजीरियन युवक तक पहुंची पुलिस व्हाट्सएप से मिली जानकारी से पता चला कि पीड़िता ने वॉट्सएप वीडियो कॉल करते समय किसी के वाई-फाई डेटा लिया था. इसके बाद पुलिस ने आईपी एड्रेस से जुड़े मोबाइल नंबर और कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (सीएएफ) में दिए गए वैकल्पिक मोबाइल नंबर की जांच की, जिसके बाद पुलिस ने इस नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया. इसी के आधार पर पुलिस ने गुरुग्राम से 31 साल के नाइजीरियाई युवक ओकोरोफोर चिबुइके ओकोरो उर्फ रेची को पकड़ लिया. इसी के मोबाइल के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल पर युवती ने अपनी मां को व्हाट्सएप कॉल किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










