
दिल्ली अनलॉक: पहले दिन 4.5 लाख यात्रियों ने की मेट्रो की सवारी, बाजार खुले लेकिन ट्रेडर रहे कंफ्यूज
AajTak
कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर होने के बाद दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में ढील देना शुरू किया. इसके तहत ही सोमवार को ऑड-ईवन फॉर्मूले के आधार पर दुकानें खुलीं. अनलॉक के पहले दिन करीब 4.5 लाख यात्राएं की गईं.
कोरोना की दूसरी लहर से धीरे-धीरे उबर रहे दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हालांकि, अनलॉक के पहले दिन यानी 7 जून को दुकानदारों में भारी कंफ्यूजन की स्थिति रही. दिल्ली के बाजारों और मॉल में सन्नाटा पसरा रहा और कुछ ही दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलीं. कई जगह कंफ्यूजन की स्थिति रही. कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर होने के बाद दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में ढील देना शुरू किया. इसके तहत ही सोमवार को ऑड-ईवन फॉर्मूले के आधार पर दुकानें खुलीं. जहां कुछ बाजारों में ऑड-ईवन नियम का पालन नहीं किया गया, वहीं अन्य जगहों पर व्यापारी इस बात को लेकर असमंजस में थे कि इस नियम को कैसे लागू किया जाए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











