
दिल्ली: अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर लड़की ने लगा दी छलांग, CISF-पुलिस ने ऐसे बचाई जान
AajTak
दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मेट्रो स्टेशन पर उस समय सब लोग चौंक गए, जब एक लड़की ने मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी. लेकिन CISF-पुलिस की सूझबूझ से लड़की की जान बच गई.
दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मेट्रो स्टेशन पर उस समय सब लोग चौंक गए, जब एक लड़की ने मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी. लेकिन CISF-पुलिस की सूझबूझ से लड़की की जान बच गई.
दरअसल, दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर हड़कंप मच गया, जब सीआईएसएफ के जवान ने देखा कि एक लड़की मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ी हुई है और कूदने की कोशिश कर रही है.
इसके बाद CISF के जवानों ने जब लड़की को दीवार पर देखा तो हांथ पांव फूल गए, आस पास मौजूद जवानों ने लड़की को समझाने की कोशिश की और कहा कि वो दीवार से उतर जाए लेकिन लड़की बात मानने को राजी नहीं हुई.
सीआईएसएफ के जवान बातों में लड़की को उलझाए हुए थे दूसरी तरफ दीवार के नीचे बकायदा एक चादर लेकर सीआईएसएफ के जवान पहुंच गए ताकि लड़की अगर छलांग लगाती है और नीचे गिरती है तो चादर के सहारे बचाया जाए, दूसरी तरफ लोकल पुलिस और एंबुलेंस को भी कॉल किया गया.
सीआईएसएफ के जवान उधर लड़की को समझाने की कोशिश करते रहते हैं तभी लड़की दीवार से छलांग लगा दी. दीवार के दूसरी तरफ चादर लेकर खड़े जवानों ने उसे लपक लिया. इसके बाद लड़की को तुरंत लाल बहादुर अस्पताल ले जाया गया. लड़की के पैरों में चोट लगी है इसके अलावा शरीर के कुछ हिस्सों में भी चोट आई है. लेकिन कहीं से भी खून नहीं निकला है. लड़की की हालत फिलहाल ठीक है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










