
'दिल्लीश्वर जो तानाशाही चला रहे हैं, वो औरंगजेब की विरासत', वैक्सीन संकट पर सामना में लेख
AajTak
शिवसेना के मुखपत्र सामना में शनिवार को कोरोना और वैक्सीन को लेकर आर्टिकल लिखा गया है. इसमें आरोप लगाया है कि भाजपा शासित राज्यों को केंद्र सरकार वैक्सीन के डोज पहुंचा रही है, लेकिन महाराष्ट्र में वैक्सीन नहीं मिल रही. सामना में पूछा गया है कि क्या राजनीतिक उथल-पुथल नहीं कर सकें, इसलिए जान बूझकर वैक्सीन की कमी कर लोगों में असंतोष पैदा कर रही है सरकार?
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया गया है. सामना में लिखा कि जब महाराष्ट्र ने केंद्र सरकार से कोरोना की वैक्सीन मांगी, तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इसके लिए 'वसूलीबाज' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. सामना में आरोप लगाया है कि भाजपा शासित राज्यों में वैक्सीन की खेप पहुंचाई जा रही है, लेकिन महाराष्ट्र में वैक्सीन का आपातकाल शुरू हो गया है. ये भी कहा गया है कि महाराष्ट्र के कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र, मुंबई में वैक्सीन का अभाव है और प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वैक्सीन उत्सव’ मनाने का फरमान जारी किया है सामना में ये भी लिखा गया है कि हमारे बीच राजनीतिक झगड़े हैं, लेकिन उन झगड़ों के लिए अपने लोगों की बलि क्यों चढ़ाई जा रही है? संपादकीय में ये भी लिखा है कि वैक्सीन को लेकर दिल्ली में जो तानाशाही चल रही है, वो औरंगजेब की विरासत है.
आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







