
दिल्लीवालों को सर्दी का करना होगा इंतजार! आखिर दिल्ली में क्यों नहीं आ रही ठंड? जानिए
AajTak
Delhi Weather: दिल्ली में अक्टूबर का महीना 74 साल में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया था और नवंबर के शुरुआती दिनों की बात करें तो वही ट्रेंड कायम दिखता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 2 हफ्तों में भी कोई बड़ी राहत नहीं मिलने का अनुमान लगाया है.
दिवाली बीत चुकी है और नवंबर का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है, लेकिन दिल्लीवालों को अभी सर्दी का इंतजार है. इस बार गर्मी भीषण पड़ी और यह अंदेशा जताया जा रहा था कि इस बार सर्दी भी उतनी ही जबरदस्त पड़ेगी. हालांकि, मौसम विभाग की भविष्यवाणी को मानें तो दिल्ली वाली अच्छी सर्दी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा.
क्या कहती है मौसम विभाग की भविष्यवाणी?
मौसम विभाग ने अगले दो हफ्तों के लिए भविष्यवाणी की है. जिसमें अनुमान लगाया गया है कि दिल्ली की सर्दी के फैंस को अभी निराशा ही हाथ लगेगी. अक्टूबर का महीना 74 साल में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया था और नवंबर के शुरुआती दिनों की बात करें तो वही ट्रेंड कायम दिखता है. भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले 2 हफ्तों में भी कोई बड़ी राहत नहीं मिलने का अनुमान लगाया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 21 नवंबर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है. यानी अधिकतम तापमान नवंबर के तीसरे हफ्ते तक सामान्य से 4 से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की संभावना है.
क्यों नवंबर में भी नहीं गिर रहा तापमान?
दरअसल, सर्दियों के मौसम में तापमान गिरने के लिए किसी बाहरी सिस्टम की जरूरत पड़ती है. एक ऐसा सिस्टम जो मैदानी इलाकों तक बारिश को ले आए और इसी बहाने तापमान नीचे गिरता है. आमतौर पर ऐसी बारिश सर्दियों के मौसम में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होती है. लेकिन अक्टूबर के महीने से लेकर अब तक यानी मॉनसून के जाने के बाद एक भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दिल्ली या उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों तक नहीं पहुंच पाया है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







