
दिल्लीवाले कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, 5 डिग्री पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने दी जानकारी
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली में ठिठुरन वाली सर्दी की शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अभी तापमान में और कमी दर्ज की जाएगी. आइए जानते हैं दिल्ली में इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम.
देश की राजधानी नई दिल्ली में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. सुबह और शाम सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.3 दर्ज किया गया था. आइए जानते हैं हफ्तेभर के मौसम का हाल.
दिल्ली में क्यों बढ़ी ठंड बीते कई दिनों से पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली में दिखने लगा है. वहीं, सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आनेवाली इन हवाओं की रफ्तार भी बढ़ गई है. इसी के चलते दिल्ली में सुबह और शाम के वक्त दिल्ली में लोगों को ठिठुरन का भी एहसास होने लगा है. सोमवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी दिल्ली में अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं रहा.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
सोमवार को दिल्ली में कितना रहा तापमान सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का मुंगेशपुर सबसे ठंडा रहा. यहां अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया. पालम में सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान दिल्ली के लोधी रोड पर दर्ज किया गया.
दिल्ली में इस पूरे हफ्ते के मौसम का हाल आज यानी 19 दिसंबर को नई दिल्ली में सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पालम में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.2 दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, कल यानी बुधवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा. वहीं, हल्का कोहरा भी नई दिल्ली में देखने को मिलेगा.
05 डिग्री पहुंचेगा पार मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार से शनिवार तक नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, अगर अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गुरुवार को नई दिल्ली में कोहासा देखने को मिलेगा. वहीं, 21 और 22 दिसंबर को हल्का कोहरा रहेगा. रविवार और सोमवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहेगा. वहीं, रविवार और सोमवार को कोहरा देखने को मिलेगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










