
दिल्लीः BJP नेता का सुझाव, अंतिम संस्कार में लकड़ी की जगह गोबर-पराली का यूज हो; MCD ने माना भी
AajTak
राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण से जान गंवालों को आंकड़ा हर दिन रिकॉर्ड तोड़ने लगा है. ऐसे में श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां तक कम पड़ने लगी हैं. इस बीच बीजेपी नेता आरपी सिंह ने सुझाव दिया कि अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की जगह गाय के गोबर और पराली का इस्तेमाल किया जा सकता है.
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है. राजधानी दिल्ली में तो संक्रमण बेकाबू हो चला है. संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या भी हर दिन बढ़ती जा रही है. नतीजा ये हो रहा है कि श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां तक कम पड़ने लगी हैं. इस बीच बीजेपी नेता और प्रवक्ता आरपी सिंह ने सुझाव दिया कि अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की जगह गाय के गोबर और पराली का इस्तेमाल हो. बीजेपी नेता के इस सुझाव को दिल्ली नगर निगम ने मान भी लिया है. .@SouthMcd और @EDMCDELHI के बाद @NorthDmc ने अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी के विकल्प के रूप में गाय-गोबर के साथ पराली मिश्रण के उपयोग के मेरे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इससे न केवल पेड़ बचेंगे बल्कि गोबर और पराली का भी अच्छा उपयोग होगा। @PrakashJavdekar @CSEINDIA @rssgopalarya pic.twitter.com/VWdBIzT3DV बीजेपी नेता आरपी सिंह ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली के तीनों नगर निगम- उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली ने उनके इस सुझाव को मानकर अंतिम संस्कार के लिए गाय के गोबर और पराली के इस्तेमाल करने का मंजूरी दे दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











