
दिल्लीः स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एजेंट समेत 11 महिलाएं गिरफ्तार
AajTak
Sex Racket Busted: दिल्ली और नोएडा में पुलिस ने अलग-अलग जगह पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. दिल्ली के ग्रीनपार्क में पुलिस ने 11 महिलाएं और एक एजेंट को गिरफ्तार किया. वहीं नोएडा सेक्टर-24 पुलिस ने भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो लड़कियों को रेस्क्यू कराया है.
Sex Racket Busted: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. बता दें कि क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 11 लोगों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने इंस्पेक्टर अमित प्रकाश के नेतृत्व में ग्रीन पार्क इलाके में छापेमारी की. यहां एक वैलनेस स्पा सेंटर में एजेंट और 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. इसमें एक रिसेप्शनिस्ट भी शामिल है.
स्पा मालिक की शह पर हो रहा था काम बता दें कि क्राइम ब्रांच के कर्मचारी कस्टमर बनकर स्पा सेंटर में गए. इसके बाद वहां पर डील की. पुलिस ने 11 महिलाओं के साथ राजेश कुमार गुप्ता नाम के एक एजेंट को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर का मालिक के कहने पर रिसेप्शनिस्ट एजेंट राजेश की मदद से सेक्स रैकेट चला रही थी.
नोएडा पुलिस ने भी किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश वहीं नोएडा पुलिस ने भी ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसके साथ 2 लड़कियों को भी रेस्क्यू कराया गया है. नोएडा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन एक मोटरसाइकिल बरामद की है. दरअसल थाना सेक्टर-24 पुलिस को ऑनलाइन सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालित करने वाले आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया. राजेश गाजियाबाद का रहने वाला है, उसे कासना से गिरफ्तार किया गया है.
व्हाट्सएप से चला रहा था रैकेट आरोपी फिलहाल ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में रह रहा था. जांच में पता चला कि आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से बड़ा सेक्स रैकेट चलाता है. वह ऑनलाइन डील करने के बाद लड़कियों को होटल, गेस्ट हाउस, कोठी और मकान अलग-अलग जगहों पर भेजता है. सेक्स रैकेट के ज़रिए यह ग्राहकों से मोटी रकम वसूल लिया करता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










