
दिल्लीः सरकारी हलफनामे पर SC सख्त, कहा- ये कोर्ट से पहले मीडिया में कैसे पहुंच जाते हैं?
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक मामले में सरकार को फटकार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकारी हलफनामा हम तक पहुंचने से पहले मीडिया में कैसे पहुंच जाते हैं.
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को इस्पात मंत्रालय से संबंधित एक मामले में सुनवाई हो रही थी. कोर्ट ने सरकार से कुछ बिंदुओं पर हलफनामा मांगा था. लेकिन ये कोर्ट में पहुंचने से पहले मीडिया में पब्लिश हो गया. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी नाराजगी जाहिर की. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार के हलफनामे पहले कोर्ट तक पहुंचने चाहिए. ये बात सरकार को सुनिश्चित करनी चाहिए कि हमें मीडिया के माध्यम से सरकार के हलफनामे की तफसील ना मिले. ये अच्छी आदत नहीं है.
बता दें कि मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस कृष्णमुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच कर रही थी. लौह अयस्क के एक्सपोर्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एनवी रमण ने एएसजी केएम नटराज से कहा कि अपना हलफनामा हमें भी दीजिए. क्योंकि हमें तो हमारे पीआरओ रोज सुबह अखबारों की कटिंग भेजते हैं कि सरकार ने अपने हलफनामे में क्या क्या जानकारी भेजी है. ये अच्छी आदत नहीं है.
गौरतलब है कि कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि क्या देश में इस्पात और लौह अयस्क की घरेलू खपत और इस्तेमाल के लिए पर्याप्त भंडार है. क्या लौह अयस्क और इस्पात के निर्यात की अनुमति दी जा सकती है?
इस मामले में सरकार ने अपना जवाबी हलफनामा तो भेजा, लेकिन यह मीडिया में ये पहले ही प्रकाशित हो गया. कोर्ट ने सरकार की ओर से आए दिन होने वाली इस तरह की लापरवाही पर अपनी नाराजगी जताई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










