
दिल्लीः भ्रष्टाचार के आरोप में बीजेपी ने किया निष्कासित, AAP में शामिल हुईं पार्षद पूजा
AajTak
आदेश गुप्ता का बीजेपी से निष्कासित करने के संबंध में पत्र मिलने के थोड़ी ही देर बाद मुखर्जी नगर से पार्षद पूजा मदान ने दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोप में तीन निगम पार्षदों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने जिन पार्षदों को पार्टी से निष्कासित किया उनमें न्यू अशोक नगर की पार्षद रजनी बबलू पांडेय, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुखर्जी नगर से पार्षद पूजा मदान और साउथ दिल्ली नगर निगम के पार्षद संजय ठाकुर शामिल हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










