
दिल्लीः बुराड़ी में पत्रकारों से मारपीट! हिरासत में लेने का आरोप, पुलिस ने कही ये बात
AajTak
दिल्ली के बुराड़ी में रविवार को एक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान पत्रकारों से मारपीट हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजकों ने मारपीट की. वहीं पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. इस पर दिल्ली पुलिस ने भी अपना पक्ष रखा है.
दिल्ली के बुराड़ी में रविवार को हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया. पुलिस के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई थी. लेकिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जानकारी के मुताबिक कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद एक पत्रकार ने ट्वीट किया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. वहीं एक पत्रकार ने दावा किया कि उन पर हमला किया गया.
वहीं डीसीपी नॉर्थ वेस्ट ने कहा कि कुछ पत्रकार अपनी मर्जी से भीड़ से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर तैनात PCR वैन में बैठ गए. सुरक्षा कारणों से उन्हें पुलिस थाने ले जाया गया. किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है.
पुलिस ने कहा कि सभी को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई. डीसीपी नॉर्थ वेस्ट ने कहा कि गलत सूचना फैलाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
Brieffacts:Some of the reporters, willingly,on their own free will,to evade the crowd which was getting agitated by their presence,sat in PCR Van stationed at the venue and opted to proceed to Police Stn for security reasons. No one was detained.Due police protection was provided https://t.co/zl7XyDpNE9
बता दें कि इसी बीच यति नरसिंहानंद का एक वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो में उनके द्वारा विवादित बातें कही जा रही हैं. वहीं नॉर्थवेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी ने आयोजकों पर कार्रवाई को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







