
दिल्लीः पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े कालाबाजारी करने वाले 4 शातिर, 115 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद
AajTak
पुलिस ने बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली में नासिक इलाके से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने वाले अनुज जैन, शेखर कुमार, केशव चौधरी और जनकपुरी के निवासी अनिल जैन को गिरफ्तार किया है
दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने वाले 4 शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 115 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें बरामद की हैं. एक महिंद्रा एक्सयूवी और एक स्विफ्ट कार के साथ-साथ पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कैश भी बरामद किए हैं. यह कार्रवाई उत्तरी बाहरी दिल्ली जिले की एटीएस और स्पेशल स्टाफ की टीम ने संयुक्त रूप से की. पुलिस अफसरों का कहना है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हैं. जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली में नासिक इलाके से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने वाले अनुज जैन, शेखर कुमार, केशव चौधरी और जनकपुरी के निवासी अनिल जैन को गिरफ्तार किया है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









