
दिल्लीः घर के पास पार्क में बैठे युवक पर हमला, डंडे-चाकू से वार कर हत्या
AajTak
राजपार्क थाना क्षेत्र के मंगोलपुरी में अपने घर के समीप पार्क में बैठे एक युवक की चाकू और डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई. आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
दिल्ली के राजपार्क थाना क्षेत्र के मंगोलपुरी में अपने घर के समीप पार्क में बैठे एक युवक की चाकू और डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई. आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है. राजपार्क थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर तत्परता से मामले की तफ्तीश में जुटी है. आरोपियों की धर पकड़ के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. जानकारी के मुताबिक बाहरी दिल्ली के राजपार्क थाना क्षेत्र के मंगोलपुरी में शनिवार रात को पार्क के बैठे एक युवक की दर्जनभर हमलावरों ने डंडों और चाकू मारकर हत्या कर दी. चश्मदीद के अनुसार मृतक युवक अपने घर के पास एक पार्क में बैठा था कि तभी वहां अचानक से करीब दर्जनभर हमलावर हाथों में डंडे लेकर आए जिन्हें देखकर वहां पार्क में अफरा-तफरी मच गई. इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते उन हमलवारों ने पार्क में बैठे एक युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे चाकू मारकर मौके से फरार हो गए.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










