
दिल्लीः कोविड 19 की जाली रिपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार
AajTak
साउथ दिल्ली की मालवीय नगर थाना पुलिस ने कोविड 19 की जाली रिपोर्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए डॉक्टर मनीष, लैब टेक्नीशियन निहाल और हिमांशु के साथ-साथ सतेंद्र और निखिल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक निहाल और हिमांशु जा कर लोगों के सैंपल कलेक्ट करते थे.
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो कोविड 19 की फर्जी रिपोर्ट बनाकर लोगों को देता था. इस गिरोह में एक डॉक्टर और दो लैब टेक्नीशियन भी शामिल हैं. पुलिस ने इन तीनों को मिलाकर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साउथ दिल्ली की मालवीय नगर थाना पुलिस ने कोविड 19 की जाली रिपोर्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए डॉक्टर मनीष, लैब टेक्नीशियन निहाल और हिमांशु के साथ-साथ सतेंद्र और निखिल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक निहाल और हिमांशु जा कर लोगों के सैंपल कलेक्ट करते थे.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










