
दिल्लीः कोर्ट ने DCP साउथ को जारी किया समन, कहा- 'ऐसा लगता है जिले में पुलिस अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं'
AajTak
साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने जमानत के मामलों की सुनवाई की. इस दौरान दक्षिण जिले में तैनात पुलिस अधिकारी अनुपस्थित थे. लिहाजा कोर्ट ने डीसीपी (दक्षिण) बनिता मैरी जयकर को समन जारी करते हुए 20 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा. साथ ही कहा कि ऐसा लगता है कि डीसीपी (दक्षिण) का जिले में पुलिस अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है.
साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने एक मामले में सुनवाई करते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की. न्यायाधीश संदीप यादव ने डीसीपी (दक्षिण) बनिता मैरी जयकर को तलब कर लिया है. उन्होंने कहा कि वह कोर्ट को स्पष्टीकरण दें कि जिले के जांच अधिकारी जमानत के मामलों में देरी क्यों कर रहे हैं, वह कोर्ट के समक्ष पेश क्यों नहीं हो रहे हैं.
दरअसल, जमानत के मामलों की सुनवाई हो रही थी. जहां आरोपी के वकील ने कोर्ट से कहा कि आरोपी जांच में शामिल हो गया है. लेकिन न्यायाधीश ने कहा कि जांच अधिकारी इस बात की पुष्टि करने के लिए अदालत में मौजूद नहीं है. इसके बाद जज ने डीसीपी (दक्षिण) बनिता मैरी जयकर को समन जारी कर दिया.
कोर्ट के पुराने एक आदेश के अनुसार DCP साउथ ने दक्षिण जिले में तैनात सभी जांच अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे कि वे सभी लोक अभियोजकों को जमानत के मामलों में जानकारी देने के लिए हर दिन सुबह 9:30 बजे अदालत में उपस्थित होंगे, लेकिन बार-बार आदेश देने के बाद भी जांच अधिकारी समय पर कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे.
न्यायाधीश ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दक्षिण जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों पर डीसीपी साउथ का कोई नियंत्रण नहीं है, क्योंकि डीसीपी साउथ अपने खुद के निर्देश लागू करवाने में असमर्थ हैं. दरअसल, दक्षिण जिले में तैनात अधिकारी जमानत के तीन मामलों में आज भी अनुपस्थित थे.
कोर्ट ने डीसीपी साउथ को इस बारे में उचित कदम उठाने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिए थे.लिहाजा कोर्ट ने बनिता मैरी जैकर को समन जारी कर 20 अगस्त को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है. ताकि दक्षिण जिले के जांच अधिकारियों के आचरण और अनुपस्थिति की व्याख्या की जा सके. कोर्ट ने आदेश की एक प्रति पुलिस कमिश्नर दिल्ली को भेजने का आदेश दिया.
ये भी देखें

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









