
दिलीप घोष ने भवानीपुर उपचुनाव स्थगित करवाने की मांग की, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी के आरोप
AajTak
उन्होंने कहा कि हमने पुलिस से भी सहायता मांगी थी, लेकिन हमें कोई मदद नहीं दी गई. वहां पर एक पुलिसवाला सिविल ड्रेस में मौजूद था. उसने जब हमें बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई.
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने भवानीपुर उपचुनाव को स्थगित कराने की मांग की है. उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैं भवानीपुर क्षेत्र में एक पुस्तिका देने गया था तभी वहां टीएमसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. उसके बाद मैं एक वैक्सीन सेंटर में घुसा. वहां पर लोगों ने मुझे घेर लिया. मुझपर हमला किया गया. हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया. एक घंटे पहले अर्जुन सिंह के साथ भी यही सब हुआ था. यह हर रोज हो रहा है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









