
दिन में रिक्शा चालक, रात में हथियार लेकर राहगीरों से करते थे लूटपाट, 7 को किया अरेस्ट
AajTak
महाराष्ट्र के डोंबिवली में पुलिस ने दो नाबालिगों के साथ लूट के सात हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी रिक्शा चालक हैं. ये दिन में रिक्शा चलाते थे और रात को राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटपाट करते थे.
महाराष्ट्र के डोंबिवली में लूट की साजिश रच रहे सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने लाखों का सामान जब्त किया है. इनमें दो नाबालिग हैं. पुलिस ने अनुसार, सभी रिक्शा चालक हैं. आरोपी दिन में रिक्शा चलाते थे और रात के समय हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करते थे.
डोंबिवली के सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुराडे ने कहा कि डोंबिवली थाना क्राइम डिटेक्शन टीम के अधिकारी योगेश सानप को सूचना मिली थी कि म्हसोबा नगर, म्हसोबा चौक, ठकुर्ली रेलवे स्टेशन से रात के समय आने-जाने वाले लोगों को 90 फीट रोड पर अंधेरे में कुछ लोग हथियार दिखाकर, धमकाकर लूटने की तैयारी कर रहे हैं. इस सूचना के तहत पुलिस ने जाल बिछाकर सात आरोपियों को हिरासत में लिया.
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में सागर उर्फ मुन्ना शंभू शर्मा (19), जेम्स गांधी सासे (24), सत्यकुमार मुकेश कनौजिया (19), सचिन उर्फ पिल्लू उमाशंकर राजभर (21), सोनू मदन कनौजिया (19) और अर्जुन उर्फ कालू चिमन लोट (16) शामिल हैं. इनके अलावा दो आरोपी नाबालिग हैं. इनके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार के साथ ही चोरी किए गए 2 मोबाइल, 2 बाइक, 1 लाख 66 हजार रुपए कीमत का 1 रिक्शा बरामद किया है.
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी रिक्शा चालक हैं. ये दिन में रिक्शा चलाते थे और रात में राहगीरों को सड़क पर डराते और लूटते थे. सभी लुटेरे एक दूसरे को जानते हैं. पुलिस ने कहा कि ये सभी लूट की साजिश रच रहे थे. आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










